फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हेरोइन की तस्करी में शामिल तीन लोग और गिरफ्तार

हेरोइन की तस्करी में शामिल तीन लोग और गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन की तस्करी में शामिल तीन लोग और गिरफ्तार
अमृतसर। पाकिस्तान से आई 532 किलोग्राम हेरोइन की खेप की बरामदगी के बाद अमृतसर पुलिस देहाती ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल 20 लोगों पर मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान से नमक की बोरियों की खेप में हेरोइन की तस्करी में शामिल कनिष्क इंटरप्राइजेज के मालिक गुरपिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इसे साथ ही पुलिस ने गुप्ता फास्ट फॉरवर्ड फर्म के मालिक अजय गुप्ता व एक अन्य तस्कर परविंदर सिंह को भी अरेस्ट करने में सफलता मिली है। पुलिस ने इन तीनों का तीन दिन का रिमांड प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया की अजय गुप्ता व परविंदर सिंह हेरोइन की सप्लाई के बाद उसका भुगतान की कलेक्शन करते थे। वहीं अजय गुप्ता ट्रक मालिक जसबीर सिंह के साथ हेरोइन की डिलवरी में शामिल था। इसे पहले पुलिस ने दो मनी एक्सचेंजर लव कुमार व दीपक कुमार का चार दिन का रिमांड प्राप्त किया है। सभी गिरफ्तारियां जसबीर सिंह से की गई पूछताछ के बाद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों की नई सूची बनना शुरू
अमृतसर। देहाती पुलिस ने अमृतसर सेक्टर के सीमावर्ती गांवों के तस्करों की नई सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए गठित एसटीएफ की मुखिया गुरप्रीत दिओ ने मंगलवार को अमृतसर के उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक के बाद देहाती पुलिस ने अपना पुराना रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। अटारी सेक्टर के साथ स्टे कई गांवों के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पाकिस्तान के तस्करों के साथ तस्करी के धंधे में शामिल है। देहाती पुलिस ने बीएसएफ से कंटीली तार के उस पार जमीन के मालिकों का रिकॉर्ड भी मांगा है। कंटीली तार के उस पार खेती करने के लिए किसानों के परिवार के सदस्यों की सूची भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed