फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   फॉर्च्यूनर के बजाय स्विफ्ट मिली तो नवविवाहिता बहू को घर में बनाया बंधक

40 लाख खर्च करने के बाद भी नहीं भरा दिल, इस एक चीज के लिए विवाहिता पर ढाए जुल्म

Thu, 04 Jul 2019 10:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 04 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर के बजाय स्विफ्ट मिली तो नवविवाहिता बहू को घर में बनाया बंधक
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में 40 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी दहेज के लोभियों का दिल नहीं भरा। शादी के बाद फॉर्च्यूनर कार की मांग करते हुए विवाहिता से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति सहित ससुराल परिवार के नौ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमृतसर निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी कोमलप्रीत कौर का विवाह 19 जुलाई 2018 को मोहल्ला गुरु का खूह स्थित गली ढोटियां वाली निवासी इंद्रजीत सिंह से किया। इंद्रजीत सिंह सेनेटरी का काम करता है। उन्होंने शादी पर करीब 40 लाख खर्च किए। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को और दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन


दिसंबर में कोमलप्रीत दो माह की गर्भवती थी। लेकिन ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसका गर्भ गिरा दिया। इसके बाद लगातार फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। उन्होंने फिर भी यह कहते हुए स्विफ्ट कार दे दी कि उन्होंने अपनी छोटी लड़की और लड़के का भी विवाह करना है। इसके बावजूद इंद्रजीत सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर कोमलप्रीत के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं एक जून को इंद्रजीत उसे घर में बंद कर खुद परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर चला गया। कोमलप्रीत के पास कोई फोन भी नहीं था। पूरी रात वह घर में बंधक बनकर रही। अगले दिन वह किसी तरह घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर बाहर आई तो मेन गेट पर भी ताला लगा था। शोर मचाने पर आए पड़ोसियों ने उसकी दी।


उधर, थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र भूषण ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति इंद्रजीत सिंह, सास गीता रानी, ससुर अमरजीत सिंह, ननद मुस्कान के अलावा अन्य रिश्तेदार हरिंदर सिंह, स्वीटी निवासी कत्थूनंगल, प्रताप सिंह, उसके बेटे रूबल, शेरू निवासी सुल्तानविंड रोड अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed