फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 50 हजार रूपए की ठगी

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 50 हजार रूपए की ठगी

Wed, 26 Jun 2019 10:37 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 50 हजार रूपए की ठगी

विज्ञापन
बटाला। सिविल लाइन पुलिस ने ससुुर और बहू के खिलाफ आस्ट्रेलिया भेजने के नाम 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

इस संबंध में कुलविंदर सिंह निवासी करनामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलकार सिंह निवासी कलेर कलां जो बिजली बोर्ड में कार्यरत है। वह अक्सर उनके गांव आता जाता रहता था। बलकार सिंह ने उसकी मां बलविंदर कौर को बताया कि उसकी बहू डिंपी ज्योति कनाडा निवासी जालंधर लोगों को विदेशों में भेजने का काम करती है। इस काम के लिए उसने बकायदा एक दफ्तर खोल रखा है। इसके बाद बलकार सिंह ने उसको और उसकी मां बलविंदर कौर को अपनी बहू से मिलाया। बलकार की बहू ज्योति और उनके बीच कुलविंदर सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। उनसे डिंपी ज्योति ने 12 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद न तो उसको विदेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस किए। पुलिस को दी शिकायत में कुलविंदर ने उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। डीएसपी परविंदर कौर ने इंकवारी के बाद आरोप ठीक पाए जाने पर और एसएसपी बटाला के आदेशों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 120 बी तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले के जांच अधिकारी डीएसपी बटाला बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि थाना सिविल लाइन में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed