फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाली पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाली पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 15 Jun 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाली पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
गुरदासपुर। पति से बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाली महिला के खिलाफ थाना तिब्बड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी कोटली मोहियां ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले राजनजीत पुत्री मक्खन मसीहब निवासी अमीपुर के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी अक्सर ही उसके साथ झगड़ती रहती थी। उसने अब उससे बिना तलाक लिए गांव बब्बेहाली के निवासी साजन पुत्र गुलाम मसीह के साथ शादी कर ली है। राजनजीत ने पहले विवाह व बच्चों को छुपाकर दूसरी शादी करके अदालत व अफसरों से धोखा किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर पत्नी राजनजीत और उसके नए पति साजन मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed