{"_id":"5d051a558ebc3e247e2b4ad0","slug":"15606154984-gurdaspur-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर चालक और बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टिप्पर चालक और बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। थाना कोटली सूरत मल्ही के अधीन आते गांव शिकार माशिया आर्मी छावनी के पास शनिवार को दो टिप्परों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में एक टिप्पर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा टिप्पर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला।
सूबेदार मेजर सिंह ने बताया कि कॉरिडोर पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है। इसी को लेकर बलजिंदर सिंह गांव हवेलियां खुर्द से अपना मिट्टी से भरा टिप्पर खाली करके गांव कोटली सूरत मल्ही की तरफ जा रहा था। जब वह गांव शिकार माशिया के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रहा टिप्पर जिसको हरनेक सिंह नामी व्यक्ति चला रहा था की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर में बलजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना कोटली सूरत मलही की पुलिस पहुंची और बलिजंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। थाना कोटली सूरत मल्ही के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे टिप्पर चालक हरनेक सिंह निवासी गांव हरदोरवाल कलां के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
वहीं शनिवार को ही हुए दूसरे हादसे में मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग प्रेम सिंह (65) निवासी टाहली साहिब ईंट के भट्ठे पर मुंशी के तौर पर काम करते थे। शनिवार सुबह आठ बजे प्रेम सिंह बाइक से भट्ठे की तरफ रवाना हुए। इसी दौरान वीएमएस कालेज के पास सामने से तेज-रफ्तार मारुति कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक प्रेम सिंह की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है। वहीं एएसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके सूचना मृतक के परिवार को दे दी है।