फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कैतों द्वारा मीरथल के पास शमशानघाट में छिपाए देसी रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस बरामद

कैतों द्वारा मीरथल के पास शमशानघाट में छिपाए देसी रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस बरामद

Tue, 04 Dec 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कैतों द्वारा मीरथल के पास शमशानघाट में छिपाए देसी रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस बरामद
शमशानघाट से देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने डकैत गिरोह के सदस्य अमर की निशानदेही पर किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। डकैत गिरोह के 11 सदस्यों का पुलिस ने 3 दिन का और रिमांड हासिल किया है। था नंगलभूर पुलिस ने आरोपी अमर की निशानदेही परगांव टांडा में पड़ते शमशान घाट के पास छिपाए 12 बोर का देसी कट्टा व 2 कारतूस बरामद किए है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि इन लोगों ने लूटपाट व डकैती करते वक्त अपने साथ दराट, बेसवाल, कटर के अलावा देसी कट्टे व कारतूस भी रखते थे। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह को जिले समेत पंजाब में किसी बड़ी लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देना था। गिरोह ने जिले के सरमोलाहड़ी स्थित इच्छाधारी नाग मंदिर, किला जमालपुर, सरना नहर कालोनी समेत 7 के करीब वारदातें अब तक कबूली हैं। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करसामान बरामदगी करने में लगी है। वहीं जिला पठानकोट के साथ होशियारपुर समेत पंजाब के अन्य जिलों में कहां-कहां लूट की है, इस संबंधी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
ि फलहाल नंगलभूर पुलिस ने एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल की है। हालांकि मामले में केवल अमर उर्फ अमन उर्फ फुल्लू को ही नामजद किया गया है। इसके अलावा आरोपी कोड़काना हिमाचल निवासी सलीम उर्फ अर्जुन को तारागढ़ पुलिस सदर से प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। बताया कि जा रहा है कि सलीम तारागढ़ एरिया में कुछ वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं पुलिस सभी आरोपियों को वारदातों वाली जगहों पर शिनाख्त के लिए ले गई। एसपी डिटेक्टिव धर्मवीर का कहना है कि गिरोह के 11 सदस्यों से पूछताछ कर सामान की बरामदगी करने की डिटेल जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ले मिले ग्रामीणों ने जोत सिंह को बताया निर्दोष
एसएसपी विवेकशील सोनी से मंगलवार को मिलने हिमाचल के गांव बधुई के लोग पहुंचे। उन्होंने 57 वर्षीय आरोपी जोत सिंह को निर्दोष बताया। पूर्व विधायकों के साथ फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि जोत सिंह टैक्सी चलाता था और बाकी आरोपियों ने उसे झांसे से फंसाकर गुनाह में बराबर का आरोपी बना दिया। जोत सिंह किसी भी वारदात में उनके साथ नहीं था, उसने केवल टैक्सी चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed