{"_id":"5c016488bdec22419b5de2b1","slug":"151543595144-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काहनुवान मार्किट कमेटी के पूर्व उप चेयरमैन तथा उसके भाई के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काहनुवान मार्किट कमेटी के पूर्व उप चेयरमैन तथा उसके भाई के विरुद्ध केस दर्ज
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के पूर्व उप चेयरमैन पर केस दर्ज
बीडीपीओ काहनूवान के बयान पर दर्ज केस में भाई भी आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना काहनूवान में बीडीपीओ के बयान पर मार्केट कमेटी के पूर्व उप चेयरमैन अकाली नेता कुलवंत सिंह मोती भाटिया तथा उसके भाई सतनाम सिंह के खिलाफ कई धाराओं मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बीडीपीओ जिंदरपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कुलवंत सिंह मोती भाटिया तथा उसके भाई ने ड्यूटी दौरान उन्हें उनके कार्यालय में बुरा-भला कहा और उसके साथ हाथापाई भी की। इस दौरान मोती भाटिया ने कुछ सरकारी दस्तावेज उससे छीन लिए और उसकी ड्यूटी दौरान कार्य में रुकावट डाली है। समाचार लिखे जाने तक भाटिया के पारिवारिक सदस्य, शिअद पदाधिकारी व वर्करों के अतिरिक्त भारी संख्या में लोग काहनूवान पुलिस स्टेशन पहुंचे।
अकाली नेता जरनैल सिंह माहल, शिअद सदस्य गुरविन्द्रपाल सिंह गोरा, गुरइकबाल सिंह माहल, गुरतिन्द्रपाल सिंह मांटू, सोहन सिंह नैनेकोट आदि ने बताया कि भाटिया के विरुद्ध बेबुनियाद मामला दर्ज किया गया है और यह मामला राजनीतिक रंजिश के तहत किया गया है। काहनूवान पुलिस स्टेशन इंचार्ज सुरिंद्रपाल सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।