फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   4 साल तक डाकखाने के 115 खातों से ब्याज निकाल करता रहा घपला, दुनेरा सब-पोस्ट मास्टर पर मामला दर्ज

4 साल तक डाकखाने के 115 खातों से ब्याज निकाल करता रहा घपला, दुनेरा सब-पोस्ट मास्टर पर मामला दर्ज

Fri, 31 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
4 साल तक डाकखाने के 115 खातों से ब्याज निकाल करता रहा घपला, दुनेरा सब-पोस्ट मास्टर पर मामला दर्ज
दुनेरा सब पोस्टमास्टर पर केस दर्ज
विज्ञापन

4 साल तक 115 खातों से ब्याज निकाल करता रहा घपला
गुरदासपुर के पोस्ट ऑफिस सुपरिंटेंडेंट ने दर्ज कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 4 साल तक 115 लोगों के बचत खातों से ब्याज निकाल घपला करने वाले दुनेरा पोस्ट ऑफिस के सब पोस्ट मास्टर पर जिला पठानकोट पुलिस ने केस दर्ज किया है। गुरदासपुर के पोस्ट ऑफिस सुपरिंटेंडेंट गोपी चंद गोयल ने लिखित शिकायत में बताया था कि आरोपी सब पोस्टमास्टर बेदी बजरी कंपनी निवासी निर्मल कुमार ने 26 मई 2010 से लेकर 7 जुलाई 2014 के दौरान 115 बचत खातों के ब्याज में घपलेबाजी की। गोयल ने बताया कि मिसाल के तौर पर खाताधारक के बैलेंस पर 2 हजार का ब्याज बनता था तो उसके खाते से 1800 रुपये निकाल लेता और 200 रुपये खाते में जमा करा देता। इसी तरह 4 साल तक उसने 115 लोगों के खातों से पैसे निकाल धोखाधड़ी की। घपले के बाद निर्मल का हौसला इतना बढ़ गया कि उसने ग्रामीण डाकघर के ब्रांच पोस्टमास्टर के खाते से भी ब्याज की रकम निकलवा ली। ब्रांच मास्टर की शिकायत के बाद खातों की जांच हुई तो 115 लोगों के खातों में अंतर सामने आया। सभी 115 लोगों को नोटिस जारी कर बुलाया और पासबुक पर दर्ज बैलेंस और खाते में मौजूद बैलेंस का मिलान किया तो बड़े फ्रॉड का पता चला। वहीं जांच अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी सिटी ने की और डीए लीगल की राय लेकर आरोपी सब-पोस्ट मास्टर निर्मल कुमार पर आईपीसी की धारा 409, 420, 465, 466, 467, 468, 471, 474 के अलावा प्रीवेंशन एंड क्रप्शन एक्ट 1988 की धारा 13-1सी और डी, 13-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed