{"_id":"5a882ac04f1c1b5e028b5c6d","slug":"151518873280-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनप्वाइंट पर BJP नेता की मां से लाखों रुपये की लूट, 4 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गनप्वाइंट पर BJP नेता की मां से लाखों रुपये की लूट, 4 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sat, 17 Feb 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Gun Point
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला में भाजपा पार्षद की मां से गनप्वाइंट पर सवा चार लाख रुपये लूटने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी बटाला सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अंधेरा होने की वजह तस्वीरें साफ नही हैं। इस वजह से पहचानने में दिक्कतें आ रही हैं।
बता दें कि शुक्रवार रात गारमेंट्स शोरूम से दिन भर की कलेक्शन के सवा चार लाख रुपये लेकर घर आ रही भाजपा पार्षद की मां से लुटेरों ने गनप्वाइंट पर कैश लूट लिया था। भाजपा पार्षद विनय महाजन की मां मधु शुक्रवार रात करीब साढे़ 8 बजे शोरूम से दिन भर की कमाई लेकर दुकान के कर्मचारी के साथ घर रहीं थीं। मधु के पति भूषण महाजन भी भाजपा के पूर्व पार्षद हैं।
सिटी रोड पर भूषण गारमेंट्स का शोरूम चलाने वाले भूषण महाजन व उनके पुत्र विनय महाजन ने शोरूम के दोनों फ्लोर की दिन भर की सेल करीब सवा चार लाख रुपये इकट्ठा किए थे। उन्होंने दो थैलों में पैसा भरा, एक थैला मोपेड की डिक्की में रख दिया, जबकि दूसरा थैला हाथ में पकड़ कर मधु महाजन दुकान के कर्मचारी अमन की मोटरसाइकिल पर बैठ गईं।
विज्ञापन
जब मधु अरमान पैलेस रोड पर गणपति एनक्लेव स्थित अपने घर के पास पहुंची तो उनका पीछा कर रहे चार लुटेरों ने घेर लिया। लुटेरों के हाथों में रिवाल्वर पकड़ रखे थे। लुटेरों ने गनप्वाइंट पर हाथ में पकड़ा थैला और डिक्की में रखा थैला निकलवा लिया। पैसा लूटने के बाद चारों लुटेरे अमृतसर-जालंधर बाईपास की तरफ भाग गए। थोड़ी दूर खड़ी एक कार में बैठ कर फरार हो गए। लूटे गए पैसे से भरे बैग में मधु महाजन का फोन भी था।
बाद में उक्त फोन की लोकेशन खजूरी गेट के पास पाई गई। फोन की लोकेशन खजूरी गेट इलाके में पाए जाने पर पुलिस ने आसपास के इलाके को खंगाला, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। लुटेरों के फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से लुटेरों के चेहरों की पहचान नहीं हो पा रही हैै।