फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पाकिस्तान से आई हेरोईन सप्लाई करने वाला एक काबू

पाकिस्तान से आई हेरोईन सप्लाई करने वाला एक काबू

Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान से आई हेरोईन सप्लाई करने वाला एक काबू
शिमला के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पाकिस्तान से आई हेरोइन समेत काबू
आरोपी मुकेश को जम्मू कश्मीर का जावेद देता था खेप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पाकिस्तान से आई हेरोइन पंजाब व हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश (25) उर्फ जक्कू निवासी गांव ठूठोवाल, जिला पठानकोट के रूप में हुई है। आरोपी मुकेश नशा सप्लायर जावेद निवासी राजौरी, पुंछ, जेएंडके के संपर्क में है और उससे हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करता है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज भारत भूषण ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में मुकेश ने माना है कि जावेद उसे पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन देता था। इसके बाद वह पठानकोट, सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश के गांवों में सप्लाई की जाती है। आरोपी मुकेश से पुलिस ने 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह हेरोइन वह हिमाचल प्रदेश के गांव छन्नी बेली में सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी को सीआईए स्टाफ ने सुजानपुर रोड से अबरोल नगर की ओर जाते पुल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज भारत भूषण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी सप्लायर जावेद निवासी जेएंडके के बारे बताया है। जावेद के अलावा जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ निवासी एक अन्य व्यक्ति के इस गिरोह में शामिल होने का भी अंदेशा है। उक्त व्यक्ति गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी आरोपी से पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में आरोपी जावेद से मिला था मुकेश
सीआईए स्टाफ ने बताया कि आरोपी मुकेश कुछ समय पहले मारपीट के मामले में जेल गया था। वहां जावेद एनडीपीएस के मामले में बंद था। दोनों की मुलाकात जेल में हुई। मुकेश ने भी नशे के काम में जावेद से हाथ मिला लिया। दो महीने पहले ही दोनों जेल से छूटे थे। इसके बाद दोनों ने नशा सप्लाई करने लगे। जावेद कठुआ निवासी मुख्य सरगना के इशारे पर और मुकेश जावेद के इशारे पर काम करने लगा। जावेद जेएंडके में पाकिस्तान से हेराइन लाकर मुकेश को देता और मुकेश हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सप्लाई करता था। जावेद के खिलाफ पहले भी कई एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं और वह ऐसे मामलों में सजा भी काट चुका है।

पूरी कर चुका है दो डील, तीसरी में फंसा
आरोपी मुकेश जावेद के लिए यह तीसरी डील करने जा रहा था। सबसे पहली डील 200 ग्राम हेरोइन की थी, जिसे हिमाचल के गांव छन्नी बेली में पहुंचाया गया। वहीं उसके बाद 50 ग्राम की डील भी इसी प्रकार पूरी कर दी गई। इस बार 90 ग्राम की तीसरी डील के लिए हेरोइन पहुंचाने के लिए जा रहा मुकेश गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

फोटो -2- पठानकोट में पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed