फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मरीज बनकर आए, डाक्टर को बंधक बनाया लूटा और फरार

मरीज बनकर आए, डाक्टर को बंधक बनाया लूटा और फरार

Sun, 24 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
मरीज बनकर आए, डाक्टर को बंधक बनाया लूटा और फरार
मरीज बनकर आए, लूटा और फरार
विज्ञापन

तीन लुटेरों ने डाक्टर दंपति को बंधक बनाकर की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
लक्कड़ मंडी स्थित सिंघानिया अस्पताल के ऊपर रह रहे डा. ओमप्रकाश सिंहानिया व पत्नी माया सिंघानिया को रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लुटेरों ने हाथ-पांव बांध कर बंधक बना लिया और उनके आंखों के सामने ही अलमारी में रखी करीब डेढ़ लाख की नगदी और कुछ सोने के आभूषण लूट लिए। लुटेरे अस्पताल में मरीज बनकर आए थे, डॉक्टर चाय पी रहे थे, इसी बीच तीनों ने ऊपरी मंजिल पर पहुंच कर तेजधार हथियार दिखा कर बंधक बना लिया। डाक्टर ने लुटेरों से कहा कि जो चाहिए ले जाओ, हमें बख्श दो।

डॉ. ओमप्रकाश सिंहानिया ने बताया पांच मिनट में ही लुटेरों ने लूट को अंजाम दे दिया और भाग खड़े हुए। तीनों ने अपने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। इससे वह पहचान नहीं सके। पुलिस में शिकायत कर दी गई है। चौंकाने वाली बात है कि शहर में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर समारोह मनाया जा रहा है, क्रिसमस डे पर पुलिस हाई अलर्ट पर है उसके बावजूद ऐसी घटना सुरक्षा की पोल खोल रही है। वहीं जिस तरह लुटेरे डॉ. दंपति से लूटपाट की है, ऐसे में बात साफ है कि लुटेरे जानकार थे। अस्पताल के ऊपरी मंजिल में डॉ. दंपति रहते हैं। ऊपर जाने की सीढ़ियां अस्पताल के अंदर से हैं। ऐसे में लुटेरे ऊपरी मंजिल तक लूटपाट के लिए आसानी से पहुंच गए। एसीपी साउथ मंजीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, बयान दर्ज कर लिया गया है। जिस तरह लूट को अंजाम दिया गया, लुटेरे जानकार हो सकते हैं। पुलिस हर कोण पर जांच कर रही है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed