{"_id":"5b2144c04f1c1bf86e8b7ca2","slug":"141528906944-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब सहित व्यक्ति गिरफ्तार,महिला फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब सहित व्यक्ति गिरफ्तार,महिला फरार
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, महिला फरार
गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस स्टेशन धारीवाल में तैनात एएसआई राजविंद्र सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचित किया कि सुधीर उर्फ सोनू निवासी वार्ड नंबर 11 धारीवाल हाल निवासी रनिया घर में अवैध रूप से शराब बेचता है। सूचना के आधार पर जब सुधीर के घर छापामारी गई तो वहां से 10 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
वहीं दूसरी तरफ बरियार पुलिस चौकी में तैनात एचसी गुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बरियार कालोनी प्रवीण कुमारी निवासी बरियार के घर में छापामारी करके 26250 एमएल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को देख आरोपी महिला प्रवीण कुमारी मौके से फरार हो गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।