{"_id":"5af4849d4f1c1b360b8b967f","slug":"141525974173-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक केस दर्ज
बटाला। पुलिस थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां ने एक युवक के खिलाफ एक महिला के घर में घुसकर उससे अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि गत रात को वह अपने कमरे में सो रही थी कि आरोपी बलजीत सिंह वासी फतेहगढ़ चूड़ियां उनके घर में आ घुसा। वह अपनी चारपाई पर सो रही थी। आते ही उक्त आरोपी युवक ने उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी सास उसके कमरे में आ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर से आरोपी बलजीत सिंह वहां से भाग निकला। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।