फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो पर मामला दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो पर मामला दर्ज

Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो पर मामला दर्ज
बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस थाना किला लाल सिंह ने जमीन विवाद में हुए झगड़े में एक बुजुर्ग के कत्ल के आरोप में दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला वीरवार की देर रात का है। फिलहाल दोनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफत से बाहर है। इस संबंध में एसआई अमोलकदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सतबीर सिंह पुत्र गुरभजन सिंह वासी गांव मिर्जाजान ने बताया है कि उसके पिता गुरभजन सिंह एक किसान थे। उसके पिता गुरभजन सिंह ने करीब 20 साल पहले गांव मिर्जाजान के रहने वाले अजीत सिंह पुत्र गंगा सिंह से 9 कनाल 3 मरले जमीन खरीदी थी। इसके बाद इस जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसे निपटाने के लिए उसके पिता गुरभजन सिंह ने कोर्ट का सहारा लिया। इसके बाद कोर्ट ने भी उनके पक्ष में अपना फैसला दे दिया। इसी रंजिश के तहत दूसरे पक्ष के लोग जिसमें अजीत सिंह के भतीजे निशान सिंह और हैपी दोनों भाई किसी न किसी तरह से उनसे झगड़ा करना चाहते थे। इसी के चलते वीरवार को देर रात जब उनके पिता गुरभेज सिंह खेतों में थे तो निशान सिंह और उसके भाई हैपी ने उसके पिता गुरभजन पर बेसबाल और दात्तरों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इन हमलों से गुरभजन सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना किला लाल सिंह में सतबीर सिंह के बयान पर आरोपी निशान सिंह और उसके भाई हैपी वासी मिर्जाजान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed