{"_id":"5a05dd3a4f1c1b70548bc3ba","slug":"141510333754-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी ने किया विधवा से दुष्कर्म का प्रयास
मोहल्ला के लोगों ने पकड़कर आरोपी को किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पुलिस चौकी वडाला बांगर के तहत पड़ते गांव में नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने बच्चों के साथ सो रही विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर मोहल्ला वासियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना वीरवार की रात की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश किया। पकड़े गये आरोपी की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव नानोहारनी के रूप में हुई।
जानकारी देते हुए एएसआई तरलोक चंद ने बताया कि पुलिस को दिये बयान में विधवा महिला ने बताया कि वीरवार को रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि आरोपी नशे की हालत में उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और गलत हरकतें करना लगा। उसने जब विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति ने धक्का मुक्की करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद उसने तथा बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो मोहल्ले के लोग आवाज सुनकर इकट्टे हो गये और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।