फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सरना अड्डे में होलसेल दुकान से डेढ़ लाख का ड्राइफ्रूट और चॉकलेट चोरी

सरना अड्डे में होलसेल दुकान से डेढ़ लाख का ड्राइफ्रूट और चॉकलेट चोरी

Sun, 16 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
सरना अड्डे में होलसेल दुकान से डेढ़ लाख का ड्राइफ्रूट और चॉकलेट चोरी
डेढ़ लाख का ड्राईफ्रूट और चॉकलेट चोरी
विज्ञापन

होलसेल की दुकान में वारदात, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर हाईवे सरना अड्डे में केदारनाथ एंड संस की होलसेल की दुकान की छत से शटर और शीशा तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का ड्राईफ्रूट और चॉकलेट चोरी कर ली। शातिर चोरों ने चोरी से पहले हार्डडिस्क से सीसीटीवी कैमरे के तार निकाल एि थे, लेकिन सारी घटना एक अन्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दुकान के ऊपर जाते और अंदर घुसते वक्त चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। दुकान मालिक ने पुलिस को चार एंगल से रिकॉर्ड हुई सीसीटीवी फुटेज सौंपी है। थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के मुताबिक चोर सुबह 6.10 बजे दुकान के बाहर घूम रहे थे। 6 बजकर 13 मिनट पर सीढ़ियों के ऊपर चढ़े और 6.20 मिनट पर शटर के ताले और शीशा तोड़कर तार निकाल दिए। दुकान के अंदर से घुसकर सामान चोरी कर लिया। पता तब चला, जब सुबह उनका बेटा शिवांश पहुंचा और निचला शटर खोला। शिवांश ने दुकान के ऊपर जाकर देखा तो शीशा टूटा था और दुकान से सामान गायब था। इसके बाद थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

फुटेज में क्लीयर दिख रहा चोर
दुकानदार राकेश का कहना है कि पुलिस को दी गई फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है उसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि फुटेज में दिखाई दे रहा युवक कश्मीरी लग रहा है। राकेश ने बताया कि फुटेज में दिख रहा है किस तरह चोर ने तीन बड़े-बड़े लिफाफों में ड्राईफ्रूट भरा और एक लिफाफे में चॉकलेट के डिब्बे भरे। राकेश ने बताया कि कुल 35 किलोग्राम काजू और बादाम गिरी के अलावा चॉकलेट चोरी हुई है। सामान की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई हेमराज ने बताया कि पड़ताल की जा रही है, फुटेज से चोर को पकड़ने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि अज्ञात पर आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



फोटो:-3-डीवीआर से कैमरा का कनेक्शन काटता चोर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed