{"_id":"5b8972fe42c792463254a5de","slug":"131535734526-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 महीने की गर्भवती प्रेमिका को धोखे से गर्भनिरोधक गोलियां खिलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार,भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 महीने की गर्भवती प्रेमिका को धोखे से गर्भनिरोधक गोलियां खिलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार,भेजा जेल
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ने कबूला, युवती को दी थीं गर्भपात की गोलियां
गर्भवती प्रेमिका को धोखे से गर्भनिरोधक गोलियां खिलाने का आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शादी करने का भरोसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने से प्रेमिका के 6 महीने के गर्भवती होने के बाद धोखे से गर्भनिरोधक गोलियां खिलाने वाले प्रेमी युवक अजयपाल को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आरोपी को गांव कोठे से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गांव कोठे में अजयपाल के रिश्तेदार है। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने गांव कोठे में रेड करके आरोपी अजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल सिविल अस्पताल बटाला में करवाया गया इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट के आदेशों पर आरोपी अजयपाल को जेल भेज दिया गया। थाना घन्नियां के बांगर के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी अजयपाल सिंह निवासी गांव झंगियां वड्डा ने इस बात को कबूला है कि उसने ही अपनी प्रेमिका को गर्भनिरोधक गोलियां दी थी। गौरतलब है कि आरोपी अजयपाल ने 18 साल की एक युवती से प्रेम संबंध बना लिये थे। उसके के बाद उसने युवती से उससे शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद जब युवती 6 महीने की गर्भवती हो गई तो उसे धेखे से गर्भनिरोधक गोलियां दे दी। अनजाने में युवती ने वह गोलियां निगल ली। हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर जब युवती का चेकअप कर रहे थे तो इसी दौरान युवती का गर्भपात हो गया और 6 महीने के मृतक भ्रूण ने जन्म लिया। युवती के बयान के आधार पर आरोप अजयपाल के खिलाफ पुलिस ने दुराचार और भ्रूण हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था।
फोटो- 31जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- पुलिस हिरासत में आरोपी अजयपाल।