फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किश्तों पर प्लॉट देने का झांसा देकर पुलिस कर्मियों से साढ़े 12 लाख ठगे

किश्तों पर प्लॉट देने का झांसा देकर पुलिस कर्मियों से साढ़े 12 लाख ठगे

Thu, 24 May 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
किश्तों पर प्लॉट देने का झांसा देकर पुलिस कर्मियों से साढ़े 12 लाख ठगे
किश्तों पर प्लॉट देने का झांसा दे पुलिस कर्मियों से 12.50 लाख ठगे
विज्ञापन

पड़ताल के बाद कोलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
किश्तों में प्लॉट देने का झांसा देकर पुलिस कर्मचारियों के साथ लाखों की ठगी करने के आरोप में अबोहर के एक कोलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

थाना सिटी के एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि जिला पुलिस मुख्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी बलदेव सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके अलावा जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात तीन अन्य कर्मचारियों ने एक कालोनी में आसान किश्तों पर प्लॉट बुक करवाए थे। उक्त कालोनी अबोहर के रहने वाले नीरज अरोड़ा की थी। नीरज अरोड़ा ने सभी पुलिस कर्मचारियों को आसान किश्तों पर कालोनी में प्लाट देने का झांसा दिया। सभी कर्मचारियों ने करीब 12 लाख 46 हजार 125 रुपये किश्तों में नीरज को दे दिए। काफी समय बाद भी उन्हें न तो प्लाट मिले और न ही पैसे वापस मिले। एसएचओ ने बताया कि शिकायत की जांच जिला पुलिस के आर्थिक अपराध विंग ने की थी। जांच में आरोपी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed