फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Thu, 31 Aug 2017 10:00 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल की मौत
विज्ञापन

अज्ञात युवती के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में बुधवार देर रात को मौत हो गई। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में आरोपी अज्ञात एक्टिवा सवार युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। डेरा बाबा नानक की रहने वाली सपना देवी ने बताया कि 24 अगस्त को वह अपने पति अशोक कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रही थी। जब वे काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से एक्टिवा सवार एक अज्ञात युवती ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके पति अशोक कुमार गंभीर घायल हो गए। जब उसके पति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के एस्कार्ट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात को अशोक कुमार की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक पुलिस ने अज्ञात युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed