{"_id":"5c322eadbdec2256fb08a460","slug":"121546792621-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारी, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
बटाला। फतेहगढ़ चूड़ियां के मेन बाजार में रविवार रात करीब 8 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। घायल युवक को गंभीर हालत में फतेहगढ़ चूड़ियां से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ चूड़ियां के मेन बाजार में भूपिंदर सिंह अपनी डेयरी में काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोग आए और पहले हवाई फायर किए। उसके बाद एक गोली भूपिंदर सिंह पर चला दी। गोली उसके पेट में लगी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके पर से फरार हो गए। वहीं भूपिंदर सिंह के साथ उसका एक अन्य साथी भी घायल हुआ है, मगर उसे गोली नहीं लगी है। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की थी। फतेहगढ़ चूडियां के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह के पेट में गोली लगी है और उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस के पास इतनी ही जानकारी है। वह अमृतसर जा रहे हैं और अमृतसर पहुंचकर ही इस घटना के बारे में पूरा पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।