{"_id":"5be85fddbdec2269663367e4","slug":"121541955549-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कागजात को जलाने के आरोप में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी कागजात को जलाने के आरोप में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कागजात जलाने के आरोप में पटवारी पर केस
एक महीने की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। उदोवाल सर्कल से संबंधित विभिन्न गांवों के सरकारी कागजात जलाने के आरोप में पटवारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उदोवाल सर्कल के पटवारी के खिलाफ 4 अक्तूबर को सरकारी कागजात जलाने का आरोप लगाया गया था। एक महीने की जांच के बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी के एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार वरियाम सिंह ने चार अक्तूबर को पटवारी अवतार सिंह के खिलाफ तहसील कांप्लेक्स में सरकारी कागजात जलाने की लिखित शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पटवारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चार अक्तूबर को उदोवाल सर्कल के पटवारी अवतार सिंह की ओर से तहसील कांप्लेक्स में सरकारी कागजात जलाने की सूचना मिलने पर एसडीएम रोहित गुप्ता और नायब तहसीलदार वरियाम सिंह मौके पर पहुंचे थे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जले हुए कागज इकट्ठा करके कब्जे में लिए थे और अपनी विभागीय जांच शुरू की थी।