फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोरी की एल.सी.डी खेतों से मिली, पुलिस ने जब्त करके जांच शुरू की

चोरी की एल.सी.डी खेतों से मिली, पुलिस ने जब्त करके जांच शुरू की

Sun, 16 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
चोरी की एल.सी.डी खेतों से मिली, पुलिस ने जब्त करके जांच शुरू की
चोरी की एलसीडी खेतों से मिली, पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की
विज्ञापन

गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन दोरांगला के तहत गांव हरदोछनी में स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से चोरी हुए 12 कंप्यूटर की एलसीडी गांव अल्लड़पिंडी के खेतों में मिली है। जानकारी के अनुसार गांव अल्लड़पिंडी निवासी एक किसान रविंद्र सिंह जब अपने गन्ने के खेत में कार्य के लिए गया तो उसने देखा कि वहां पर कुछ कंप्यूटर एलसीडी पड़ी थी। उसे समझते देर न लगी कि यह चोरों का कार्य है। उसने तुरंत दोरांगला पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एलसीडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन दोरांगला के इंचार्ज अशोक कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि एलसीडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed