{"_id":"5a4a68fe4f1c1b6a118bb2b2","slug":"121514825982-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को जीटी रोड़ के बीच रखकर लगाया जाम तब पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव को जीटी रोड़ के बीच रखकर लगाया जाम तब पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून से लथपथ मिला शव, जीटी रोड के बीच रखकर लगाया जाम
परिजनों की मांग पर पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
जिले के गांव कालेनगंल के रेलवे फाटक के पास खेतों में सोमवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस की ढीली कारगुजारी और कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग पर मृतक के पारिवारिक सदस्य सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुरदासपुर-बटाला जीटी रोड के बीच शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस पर एसएचओ सिविल लाइन बटाला और रेलवे पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे। उनके हत्या का मामला दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोला।
कंसराज वासी संत नगर ने बताया कि उनके बेटे हीरा लाल (26) को रविवार रात करीब 11 बजे किसी का फोन आया था। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर कहीं चला गया। सोमवार सुबह किसी का उन्हें फोन आया कि उनके बेटे का शव गांव कालेनंगल के पास रेलवे फाटक के पास पड़ा है। वह वहां पहुंचे तो देखा कि शव खून से लथपथ था और उसके गले में किसी चीज के निशान थे। इससे उन्हें यकीन है कि उनके बेटे का कत्ल किया गया है।
उन्होंने बताया कि हीरा लाल की बाइक तो बरामद हो गई है, मगर उसकी जेब से न तो मोबाइल मिला और न ही उसका पर्स मिला है। उन्होंने बताया कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि उनके बेटे का कत्ल हुआ है और पुलिस हत्या का मामला दर्ज करे। घटनास्थल पर एसएचओ सिविल लाइन परमजीत सिंह समेत पुलिस टीम समेत पहुंचे और उन्होंने स्थिति को अपने कंट्रोल में किया। इस संबंध में जीआरपी के इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक हीरा लाल के पिता कंसराज के बयान पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
फोटो- 01जीडीआरबीटीएलपी01 ए
कैप्शन- बटाला-गुरदासपुर जीटी रोड के बीच शव रखकर प्रदर्शन करते मृतक के रिश्तेदार।
फोटो- 01जीडीआरबीटीएलीपी01 बी
कैप्शन- बटाला जीटी रोड के बीच बिलखती हुई मृतक युवक की मां और बहन।
फोटो- 01जीडीआरबीटीएलपी01 सी
कैप्शन- मृतक युवक हीरा लाल की फाइल फोटो।