फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एक अन्य नायब तहसीलदार ने बिना आज्ञा लिए अपनी ज्यूरिडिक्शन से बाहर जाकर किया कार्य

एक अन्य नायब तहसीलदार ने बिना आज्ञा लिए अपनी ज्यूरिडिक्शन से बाहर जाकर किया कार्य

Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
एक अन्य नायब तहसीलदार ने बिना आज्ञा लिए अपनी ज्यूरिडिक्शन से बाहर जाकर किया कार्य
कठुआ कांड, जम्मू सहित सभी केंद्र
विज्ञापन


एक और नायब तहसीलदार ने ज्यूरीडिक्शन से बाहर जाकर किया कार्य
कोर्ट में माना अभी तक अपने डीसी को इस संबंध में नहीं दी कोई जानकारी
साहनी ने कोर्ट में कहा, डीसी की इजाजत के बिना कहीं भी जाकर काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें
मनन सैनी
गुरदासपुर। कठुआ दुराचार और हत्याकांड के मामले में सोमवार को दो गवाहों की गवाही हुई। इनमें से एक सल्लन के नायब तहसीलदार थे। 13वें गवाह के तौर पर पेश हुए नायब तहसीलदार ने कोर्ट में बताया कि उन्हें दवा का खाली पत्ता देवस्थल के पास मिला था। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या आपकी ज्यूरीडिक्शन कठुआ के रसाना गांव में पड़ती है तो उन्होंने ने मना कर दिया। कहा कि वह अपने तहसीलदार से मौखिक इजाजत लेकर वहां गए थे। इस बारे में बचाव पक्ष के वकील एके साहनी ने बताया कि नायब तहसीलदार ने कोर्ट में माना है कि अभी तक इस बारे में डिप्टी कमिश्नर तक को कोई जानकारी नहीं दी है। साहनी ने पत्रकारों से कहा कि यह दूसरा नायब तहसीलदार है जो बिना किसी अनुमति, बिना लिखित आर्डर के अपने आप वारदात स्थल पर पहुंचे हैं। जबकि कठुआ इलाके के नायब तहसीलदार को पता तक नहीं है। संबंधित इलाके के नायब तहसीलदार को इस केस में क्यों नहीं लगाया गया? बाहर से क्यों तहसीलदार बुलाए गए? यह सब एक षड्यंत्र लगता है। उन्होंने कहा कि कठुआ के डीसी तक को जानकारी देना उचित नहीं समझा गया। 12 जनवरी 2018 से 12 मार्च 2018 तक वहां पर डीसी रोहित थे। उन्हें इस संबंध में नायब तहसीलदार पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने प्रशासन से पूछा है कि क्या तहसीलदारों के पास कहीं भी बिना लिखित आर्डर जाकर कार्रवाई का अधिकार है?

साहनी बोले-बिना सूचना फिर पेश हुए दो गवाह
दूसरी ओर डिफेंस पक्ष ने दोबारा जज से निवेदन किया कि सोमवार को पेश हुए दोनों गवाहों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। क्योंकि जम्मू से यहां उनके आने जाने में साढ़े पांच घंटे लग जाते हैं। उन्होंने जज से अपील की कि बेशक एक दिन पहले ही सही, लेकिन हमें इसकी सूचना दी जाए। एके साहनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुका है कि न्याय करने में जल्दी करना न्याय को दफन करने के समान होता है। फिर हम कोई ज्योतिषी नहीं हैं, जिन्हें पहले से पता चल जाए कि आज कौन सा गवाह पेश होने वाला है। इस तरह हम हर कोशिश करने के बावजूद खुद को अपंग मानते हैं। क्योंकि हमें अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा तथा निष्पक्षता में निभाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन


बिना सूचना गवाह पेश होने पर आज आ सकता है फैसला
साहनी ने बताया कि जज ने मंगलवार को इस पर अपना फैसला सुनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी नहीं सुनी गई तो हमें एक राय बनाकर कड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed