फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भूमि विवाद के चलते सुरजीत सिंह ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की

भूमि विवाद के चलते सुरजीत सिंह ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की

Sun, 15 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद के चलते सुरजीत सिंह ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की
जमीन के विवाद में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

प्लाट का नहीं करवाया था इंतकाल, जिससे प्लाट खरीदा उसके भाई ने भेजा नोटिस
मरने से पहले लिखा सुसाइड नोेट, पुलिस जांच में जुटी
पिता समेत तीन बेटों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
दीनानगर (गुरदासपुर)।
भूमि विवाद के चलते दीनानगर थाना के तहत गांव घरोटियां में सुरजीत सिंह पुत्र घसीटा सिंह निवासी कोट मचले ने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त सूचना के अनुसार सुरजीत सिंह पुत्र घसीटा सिंह का परिवार पहले गांव घरोटियां में ही रहता था। बाद में सुरजीत सिंह परिवार सहित गांव कोट मचले चला गया था। सुरजीत सिंह ने 1992 में गांव घरोटियां के एक व्यक्ति बलदेव सिंह से 12 मरले का एक प्लाट खरीदा था। लेकिन उसका इंतकाल नहीं चढ़ाया था। जिसके चलते पिछले कुछ दिन पहले बलदेव सिंह के ही भाई तथा गांव के तेजिंद्र सिंह व उसके पुत्रों ने कोर्ट के जरिये सुरजीत सिंह को एक नोटिस भेजा, जिसके कारण वह काफी परेशान था।
सुरजीत सिंह को बलदेव सिंह ने जो प्लाट बेचा था, वह उसने तेजिंद्र सिंह से खरीदा था। इसी के चलते शनिवार 11:30 बजे के करीब सुरजीत सिंह अपनी बेटी रमिंदर कौर के घर गया, जो इसी गांव में रहती है। वहां से सुरजीत सिंह अपने विवादित प्लाट पर गया, जहां हवेली बनी है, वहां उसने एक गार्डर पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह की बेटी रमिंद्र कौर ने बताया कि उसके पिता ने बलदेव सिंह से प्लाट खरीदा था। उसकी सारी रकम दे दी थी। इसके सबूत उनके पास हैं, लेकिन पिता को तजिंद्र सिंह काफी परेशान कर रहा था। वह बहुत चिंता में थे। गत दिवस जब उसके पिता काफी देर घर नहीं लौटे तो उसने विवादित प्लाट में जाकर देखा तो पिता का शव लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने पर डीएसपी कंट्रोल रूम एवं एसएचओ कुलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच शुुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। प्रभारी कलविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने शिकायतकर्ता रमिंदर कौर के बयान के आधार पर देर रात तेजिदंर सिंह पुत्र गैल सिंह तथा उसके तीन बेटे हरप्रीत सिंह, मलकीत सिंह तथा सर्बजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

15जीडीआर011- मृतक सुरजीत सिंह का फाईल चित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed