फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   तीन साल पहले पुलिस कस्टडी से युवक को भगाने के आरोप में बटाला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को गिरफ्तार

तीन साल पहले पुलिस कस्टडी से युवक को भगाने के आरोप में बटाला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को गिरफ्तार

Thu, 02 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले पुलिस कस्टडी से युवक को भगाने के आरोप में बटाला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को गिरफ्तार
जम्मू की कोट बलवाल की केंद्रीय जेल से डाली गिरफ्तारी
विज्ञापन

एक दिन के रिमांड के बाद वापस भेजा जम्मू जेल
तीन साल पहले कस्टडी से युवक को भगाने के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर लाया
जम्मू में ढाई किलो हेरोइन बरामद होने के बाद आरोपी जम्मू की जेल में ही काट रहा है सजा
अमर उजला ब्यूरो
बटाला। बटाला की सिविल लाइन पुलिस ने तीन साल पहले गिरफ्तार आरोपी युवक को बटाला कचहरी परिसर से छुड़वाने के आरोप में केंद्रीय जेल कोट बलवाल, जम्मू से अमृतपाल सिंह निवासी गांव हरिके जिला तरनतारन को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बटाला की कोर्ट में पेश किया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एएसआई निरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह को जम्मू की कोट बलवाल की केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जम्मू से लाकर बटाला कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया और वीरवार को आरोपी अमृतपाल सिंह को वापिस केंद्रीय जेल कोट बलवाल जम्मू वापस भेज दिया। एएसआई ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह से जम्मू में ढाई किलो हेरोइन बरामद हुई थी, जिसकी वजह से जम्मू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे केंद्रीय जेल कोट बलवाल में भेज दिया था और अब वहां पर ही सजा काट रहा है।

गौरतलब है कि बटाला के पुलिस थाना सिविल लाइन में 22 जुलाई 2015 को एक आरोपी हैरी जो पुलिस की कस्टडी में था, उसे आठ हथियार बंद युवक छुड़ाकर अपनी कारों में बिठाकर मौके पर से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में करीब 9 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में ही आरोपी अमृतपाल सिंह को नामजद कर उसको प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके बटाला कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed