{"_id":"5aafe9654f1c1bb3758b6469","slug":"111521477989-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की मारी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की मारी ठगी
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की ठगी करने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कलानौर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार दयाल सिंह पुत्र सूरता सिंह निवासी गांव रोसे ने जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर को 13 सितंबर 2017 को शिकायत दी थी कि उनके बेटे अमनदीप सिंह को कुवैत भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी सतनाम सिंह निवासी नई आबादी उमरपुरा बटाला ने 60 हजार की ठगी की है। आरोपी न तो अमनदीप को विदेश भेज सका और न ही पैसे वापस कर रहा है। मामले की जांच का काम डीएसपी स्पेशल ब्रांच को सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ कलानौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।