फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शराबी हालत में चलाई गोली लगने से हुई थी अमरदीप की मौत

शराबी हालत में चलाई गोली लगने से हुई थी अमरदीप की मौत

Mon, 08 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
शराबी हालत में चलाई गोली लगने से हुई थी अमरदीप की मौत
अमरदीप की जान लेने वाले ने नशे में चलाई थी गोली
विज्ञापन

तरनतारन में विवाह समागम में चली गोली से हुई मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन
शनिवार की शाम को तरनतारन के ढिल्लों रिजोर्ट में चली गोली के मामले में थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने एक युवक खिलाफ धारा 302 हत्या और आर्म्स एक्ट अधीन मामला दर्ज किया है। इस मामले में थाना प्रभारी मुद्दई है। उन्होंने यह मामला गुप्त सूचना मिलने के आधार पर दर्ज किया है। हालांकि मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि युवक खिलाफ तो केस दर्ज हुआ ही है, साथ ही मामले में अगर कोई ओर आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस संबंधी थाना सिटी तरनतारन के इंस्पेक्टर हरित शर्मा ने बताया कि उनको किसी ने गुप्त सूचना दी कि अमृतसर-तरनतारन बाईपास के नजदीक स्थित ढिल्लों रिजोर्ट में शराबी हालत में डांस करते समय जजपाल सिंह पुत्र निरवैल सिंह निवासी पंडोरा गोला के हाथ से पिस्टल की गोली चलने पर अमरदीप सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव कलेर जोकि स्टेज के पास खड़ा था, को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अनुसार, यह मामला विवाह समागम में पहुंचे मृतक के दोस्तों की ओर से दी गई जानकारी अनुसार दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोग बोले, रिजोर्ट मालिक पर दर्ज हो केस
उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा रिजोर्ट मालिक खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में गुस्सा पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले तो कार्रवाई रिजोर्ट मालिक खिलाफ होनी चाहिए, क्योंकि रिजोर्ट मालिक की आज्ञा के बिना कोई कैसे गोली चला सकता है। उन्होंने कहा कि अगर विवाह समागम में गोली चल रही थी कि रिजोर्ट प्रबंधकों को रोकने के साथ-साथ पुलिस को सूचित करना चाहिए था, जिससे उक्त युवक खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती और शायद अमरदीप सिंह की जान न जाती। इस संबंधी एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अगर मामले में कोई और भी आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed