{"_id":"5a300d364f1c1bf4688c0c7d","slug":"111513098550-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में भिड़े प्रवासी मजदूर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपस में भिड़े प्रवासी मजदूर, एक की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मजदूरों के बीच झगड़ा, एक की मौत
पठानकोट।
गांव कंडरा में एक पोल्ट्रीफार्म में काम करने वाले दो मजदूरों की लड़ाई हो गई। एक ने दूसरे पर हथियार से हमला कर दिया। इससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी गांव पेसरा, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। हमला करने वाली की पहचान राजन निवासी काठमांडू, नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस थाना सदर के प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कश्यप ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपने बड़े भाई अशोक कुमार को मिलने पठानकोट के गांव कंडरां गया था। वह गांव में एक पोल्ट्रीफार्म में बने कमरे में रहते हैं। इस पोल्ट्री फार्म में राजन काम करता है। देर रात राजन, अशोक कुमार को पोल्ट्रीफार्म ले गया। वहां दोनों का झगड़ा हो गया। राजन ने लोहे के नुकीले हथियार से अशोक के सिर पर हमला कर दिया। इससे अशोक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।