{"_id":"5c9ba6b7bdec2213e272f62a","slug":"101553704631-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 ग्राम हेरोइन के साथ महिला काबू, पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 ग्राम हेरोइन के साथ महिला काबू, पति फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 ग्राम हेरोइन के साथ महिला काबू, पति फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन समेत एक महिला को काबू किया है। उसका पति भागने में सफल रहा।
एसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से पुल मंगल हुसैन कलानौर रोड पर नाकाबंदी करके वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जौड़ा छत्तरां की तरफ से बाइक सवार एक व्यक्ति आया जिसके पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी। संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को बाइक रोकने का इशारा दिया गया तो वह महिला को बाइक से उतारकर भाग गया। महिला ने अपने हाथ में एक प्लास्टिक का लिफाफा पकड़ा हुआ था। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान रानी पत्नी रिंकू वासी जौड़ा छत्तरां के रूप में बताई। भागने वाला उसका पति रिंकू था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।