फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लुईस फिलिप ब्रांड की नकली 702 रेडिमेड़ पैंट बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

लुईस फिलिप ब्रांड की नकली 702 रेडिमेड़ पैंट बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
लुईस फिलिप ब्रांड की नकली 702 रेडिमेड़ पैंट बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
लुईस फिलिप की नकली 702 रेडिमेड पैंट बरामद, मामला दर्ज
विज्ञापन

नकली पैंट तैयार कर करता था सप्लाई, कापीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज
गुरदासपुर। थाना सिटी की पुलिस ने आदित्य बिरला की क ंपनी लुईस फिलिप नामक ब्रांड की नकली जींस, पैंट, ट्राउजर आदि तैयार कर शहरों में सप्लाई करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है।

एसआई गुरदर्शन सिंह ने बताया कि गणपति इंटरप्राइजेज नजदीक आईटीआई के मालिक अनिकेत महाजन पुत्र सुरेश कुमार महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत यूनिवर्सल कापीराइट ट्रेड मार्क कंपनी चंडीगढ़ के फील्ड अफसर मोहित शर्मा की शिकायत पर दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि वह जहाज चौक में नाके पर थे। उन्हें शिकायतकर्ता की ओर से सूचित किया गया कि उन्हें सर्वे के दौरान पता चला है कि अनिकेत महाजन आदित्य बिरला की अधिकारित कंपनी लूईस फिलिप की नकली जींस, पैंट, ट्राउजर आदि तैयार करवाकर शहरों में सप्लाई करने का काम करता है। जिस पर उन्होंने पुलिस पार्टी समेत बताई गई जगह पर रेड किया। रेड के दौरान उन्हें 702 नकली रेडिमेड पैंट बरामद हुई। अनिकेत महाजन को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed