{"_id":"5b3119784f1c1bb0318b8a13","slug":"101529944440-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन पुलिस ने दिखाई दबंगता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन पुलिस ने दिखाई दबंगता
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बेवजह युवक को बुरी तरह पीट कर किया अधमरा
तरनतारन पुलिस की बर्बरता, पत्नी ने एसएसपी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। पुलिस वालों पर वर्दी का फितूर किस कदर सिर चढ़कर बोलता है। इसकी मिसाल तरनतारन में देखने को मिली जहां पर एक कबाड़ी को बिना किसी वजह के पुलिस ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसे अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। इतना ही नहीं पुलिस ने उक्त व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने के बाद कथित रूप से उसका मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी भी छीन कर थाने में रख ली।
जिला तरनतारन की थाना सिटी के अंतर्गत आती चौकी दबुर्जी की इस चौकी के पुलिस कर्मचारियों ने गांव गोहलवाड के समीप दिलबाग सिंह नामक युवक, जो की मोटरसाइकिल पर घूमकर कबाड़ इकट्ठा करने का कार्य करता है। उसे बेवजह पकड़ लिया और थाने में ले जा कर पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। लेकिन जब दिलबाग सिंह ने उन्हें अपने मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात दिखाने की बात कही तो पुलिस कर्मचारी और भड़क गए और उसे और बुरी तरह पीटने लगे। इतना ही नहीं पुलिस की पकड़ में आए युवक ने जब चौकी दबुर्जी के इंचार्ज सतपाल से उसे छुड़ाने की गुहार लगाई तो आगे से कथित रूप से चौकी इंचार्ज ने कहा कि इन्हें पीट लेने दो अभी तो मेरी बारी आनी बाकी है। पुलिस कर्मचारियों ने युवक का मोटरसाइकिल, मोबाइल और 5 हजार रुपये नकदी थाने में ही रखने के बाद उसे अधमरी हालत में थाने के बाहर फेंक दिया। पीड़ित युवक की पत्नी नीतू ने तरनतारन के एसएसपी को लिखित शिकायत कर थाना चौकी के इंचार्ज सहित उसके पति को पीटने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी चंद्र भूषण ने कहा कि उन्हें अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद वह जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।