{"_id":"5a13097a4f1c1b3c3d8b8a39","slug":"101511197050-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदार के घर से चोरों ने उड़ाई नकदी, सोना व अन्य सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूबेदार के घर से चोरों ने उड़ाई नकदी, सोना व अन्य सामान
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबेदार के घर को चोरों ने बनाया निशाना
सोने के गहने, नकदी व कीमती सामान ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के न्यू फ्रेंड कॉलोनी निवासी सेना के सूबेदार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वहां से चोर सोने के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान ले गए। घर के मालिक सूबेदार राकेश ने बताया कि सुजानपुर में उनकी साली की शादी थी। वह शनिवार को परिवार समेतशादी में गए हुए थे। सोमवार सुबह वापस आए तो देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई थी। चोरों ने घर की तलाशी ली और सारा सामान बिखेर दिया। अलमारी में रखे 72 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, एक रिंग, एक जोड़ी टॉप्स और एक सोने का कड़ा गायब था। यही नहीं चोर घर में रखा इनवर्टर, कपड़े और जूते भी चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डिविजन नंबर दो की पुलिस को सूचना दी गई है। डीएसपी सिटी सीतल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फोटो -5- पठानकोट में चोरी की घटना की जानकारी देता घर का मालिक।