फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Corona Warriors surrounded cabinet minister Raj Kumar's house

कोरोना वारियर्स ने घेरी कैबिनेट मंत्री राज कुमार की कोठी

Sun, 31 Oct 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors surrounded cabinet minister Raj Kumar's house
अमृतसर। कोरोना काल में कोविड पीड़ितों की देखभाल के लिए आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए गुरु नानक देव अस्पताल के दर्जा चार कर्मचारियों ने दोबारा नौकरी पर रखे जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका की कोठी का घेराव किया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को कोठी से दूर ही रखा, मगर वे वहीं धरने पर बैठ गए और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी दी।
विज्ञापन

गौर हो कि पंजाब सरकार ने कोविड संकटकाल से निपटने के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए 400 से ज्यादा कर्मचारियों की दर्जा चार कर्मचारी के रूप में सेवाएं ली थी। 2021 में अचानक ही पंजाब सरकार ने 30 सितंबर के बाद काम पर नहीं आने देने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद से ही यह लोग पंजाब सरकार के खिलाफ लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अमित कल्याण, सुखचैन सिंह, अमनदीप सिंह, रवि कुमार , गुरजीत कौर, कुलदीप कौर, अर्चना, परमजीत कौर, कवलजीत कौर ने बताया कि जब सरकार को जरूरत थी, तो हमारी सेवाएं बहुत अच्छी लगती थीं। आज जब हमारी जरूरत नहीं तो हमारे लिए अस्पताल के दरवाजे ही बंद कर दिए। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को मेडिकल एजुकेशन मंत्री राज कुमार वेरका ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन लोगों को दोबारा नौकरी पर रखा जाएगा। इसके बावजूद अभी तक न तो पंजाब सरकार ने ऐसे कोई आदेश ही जारी किए हैं और न ही उन्हें अस्पताल में प्रवेश करने दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed