फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   congress protest, amit mintu, farmer, pathankot

किसानों के बुरे हालातों की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार : अमित मंटू

Thu, 28 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Thu, 28 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
congress protest, amit mintu, farmer, pathankot
पठानकोट में प्रदेश सरकार का पुतला जलाते अमित मंटू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू की अध्यक्षता में गांव मनवाल में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन


अमित मंटू ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत किसानों को बैंकों से कर्ज की सुविधाएं दी जाती हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई किसान कर्ज नहीं लौटा सकते। अब बैंक उन किसानों को जलील कर रहे हैं। किसानों की तस्वीरों को चौकों में लगाया जा रहा है, जिसके चलते किसान मजबूर होकर आत्महत्या करने का रास्ता चुन रहे हैं। 


अमित मंटू ने कहा कि बैंकों को किसानों की तस्वीरों के बजाय मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं की तस्वीरें लगानी चाहिए क्योंकि इनकी गलत नीतियों के चलते ही किसानों के ये हालात हुए हैं। उन्होंने कहा कि वहीं इन किसानों के कर्ज माफ किए जाने चाहिए। वहीं जिला पठानकोट के किसी भी किसान को यदि बैंक की ओर से जलील किया गया तो सेल की ओर से उस बैंक का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर राम सिंह, प्रवीन, युवाराज, संतोख सिंह, दरबारा सिंह, मक्खन, प्रदीप, मुलख राज, रछपाल सिंह, विनय जमवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed