{"_id":"6a2c36e18ba0a373b8020285","slug":"cockroach-janata-party-to-begin-activities-in-punjab-demand-resignation-of-education-minister-amritsar-news-c-59-1-asr1003-118411-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कॉकरोच जनता पार्टी पंजाब में शुरू करेगी गतिविधियां, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कॉकरोच जनता पार्टी पंजाब में शुरू करेगी गतिविधियां, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Fri, 12 Jun 2026 10:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सोशल मीडिया पर चर्चित कॉकरोच जनता पार्टी ने पंजाब में अपनी गतिविधियां शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 13 जून को अमृतसर पहुंचेंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो जारी कर बताया कि वे शाम करीब 4 बजे पहुंचेंगे। दीपके ने युवाओं और समर्थकों से अमृतसर में एकत्र होने की अपील की है। नीट और सीबीएसई छात्रों के मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। अभिजीत दीपके ने कहा कि एकजुट होकर आवाज उठाने से छात्रों को न्याय मिल सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी का नाम चीफ जस्टिस सूर्यकांत शर्मा की टिप्पणी के बाद चर्चा में आया था। पार्टी खुद को युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों का मंच बताती है।