{"_id":"653d5fac4f33c5639502fb36","slug":"ci-arrests-one-with-drug-money-worth-rs-8-5-lakh-in-amritsar-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar : सीआई ने 8.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक को काबू किया, रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar : सीआई ने 8.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक को काबू किया, रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू
Sun, 29 Oct 2023 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:53 AM IST
सार
सीआई ने आरोपी को हरियाणा के शहर फतेहाबाद इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की कार के डैशबोर्ड से उक्त ड्रग मनी की बरामदगी की।
विज्ञापन
आरोपी कालू...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने साढ़े आठ लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ हरियाणा प्रदेश के जिला हिसार निवासी सुनील कुमार उर्फ कालू को काबू किया है। सीआई ने आरोपी को हरियाणा के शहर फतेहाबाद इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की कार के डैशबोर्ड से उक्त ड्रग मनी की बरामदगी की। आरोपी कालू 20 अप्रैल 2023 को एसएसओसी, अमृतसर के थाने में एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। सीआई आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड हासिल कर उससे पूचताछ कर रही है।
विज्ञापन
सीआई के डीएसपी बलबीर सिंह, इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह और सब-इंस्पेक्टर जगदीप सिंह पर आधारित टीम ने पुलिस बल के साथ 27 अक्तूबर को हरियाणा राज्य के फतेहाबाद थानातंर्गत शहर फतेहाबाद में कार्रवाई की। सीआई की टीम ने सूचना के बाद पूर्व में पंजाब जिला के मोगा के थाना धर्मकोट के गांव जलालपुर व मौजूदा में हरियाणा के हिसार जिला के गांव पीरां वाली को फतेहाबाद (हरियाणा) से कार (पीबी13-एवी-2021) में काबू किया।
विज्ञापन
यह (कालू) वही आरोपी है, जो 20 अप्रैल 2023 को अपने एक साथी के साथ स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर को तरनतारन जिला के हरिके एरिया से बच कर निकल गया था। तब सीआई ने 4 किलो हेरोइन बरामद कर अज्ञात पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीआई टीम ने आरोपी कालू को इलाका (पट्टी) की अदालत में पेश करने के बाद उससे पूछताछ शुरु कर दी है। । पुलिस के सीनियर अधिकारी इस नेटवर्क का पता लगाने को जुटी हुई है, ताकि सप्लाई लेन को तोड़ कर इस चेन से जुड़े आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।