{"_id":"5f8dbe658ebc3e9bd646e6f6","slug":"children-reach-school-amritsar-putting-masks-sanitizer-amritsar-news-pkl3914971155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद खुले स्कूल,क्लासरूम हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद खुले स्कूल,क्लासरूम हुए गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में सात महीनों के बाद जिले में स्कूलों को दोबारा खोला गया। सोमवार को स्कूलों में न तो प्रार्थना सभा हुई और न ही कैंटीन को खोला गया। वहीं सीमित संख्या में ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूलों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। कोविड से बचाव के नियमों के पालन करने के बाद ही उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिया गया। वहीं कुछ निजी स्कूल आदेश के बाद भी बंद रहे। निजी स्कूलों के प्रबंधकों का कहना था वह अभिभावकों की सहमति मिलने के बाद स्कूल खोलेंगें। वहीं कुछ निजी स्कूल एक नवंबर से खुलेंगे।
स्कूलों में पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। एसओपी के अनुसार ही स्कूलों को शिफ्टों में लगाया गया। इसी के अनुसार स्कूलों का टाइम टेबल निर्धारित किया गया। वहीं उन्हीं बच्चों को कक्षाओं में बैठने की इजाजत दी गई, जो अभिभावकों से सहमति पत्र में हस्ताक्षर कराकर लाए हुए थे। एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को बैठाया गया। सरकारी सीसे स्कूल सहंसरा के प्रिंसिपल सतीश कुमार ने बताया कि महामारी से बचाव का पूरा प्रबंध किया गया है। बच्चों को थर्मल स्कीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया है।
महामारी से निपटने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम: डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदरबीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में खुले स्कूलों में महामारी से निपटने का पुख्ता इंतजाम किया गया है। अभिभावकों की सहमति के बाद ही बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया गया है। वहीं स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि वो स्वच्छता का पुख्ता इंतजाम करें।