{"_id":"5f808df68ebc3e9bb92595cd","slug":"cheating-fraud-of-38-lakh-in-amritsar-amritsar-news-pkl390438047","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के दोस्त ने होटल कर्मी से ठगे 38 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक के दोस्त ने होटल कर्मी से ठगे 38 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में नौकरी दिलवाने और परिवार सहित उसे वहां पर सेटल करवाने के नाम पर फेसबुक दोस्त ने गुरसेवक सिंह से 38 लाख 89 हजार 400 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत मिलने पर एसएचओ रंजीत सिंह ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरसेवक सिंह के पिता ने बताया कि उनका बेटा कनाडा जाना चाहता था। फेसबुक में उसकी दोस्ती एक व्यक्ति से हो गई। उसने उसे वहां के होटल में काम दिलवाने और उसे वहां पर सेटल करवाने का वादा किया था। उसने दस्तावेज और नियुक्ति पत्र देने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने मांग की गई राशि को उसके अकाउंट में जमा करवा दिया। इसके बाद वह एक के बाद एक दस्तावेज भेजता गया और पैसे अकाउंट में जमा करवाता गया। इस तरह उसने लगभग 38 लाख रुपये की राशि ठग ली। ठगी के बाद उसने फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया।
बॉक्स
खातों की डिटेल निकाली जा रही है: रंजीत सिंह
एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया की आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं जिन बैंकों के माध्यम से राशि ट्रांसफर की गई है। वह महाराष्ट्र का सहकारी बैंक है। बैंक के साथ संपर्क करके खातों की डिटेल निकाली जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।