फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Harsimrat Kaur Said, central government does not want to find solution of Kisan Andolan

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बोलीं- केंद्र सरकार किसान आंदोलन का नहीं ढूंढना चाहती हल

Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat Kaur Said, central government does not want to find solution of Kisan Andolan
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा किसानों को डेढ़ महीने से हांड़ कंपाती ठंड में सड़कों पर बैठा कर और 70 किसानों की मौत के बाद भी केंद्र सरकार अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन का हल ढूंढना नहीं चाहती।

विज्ञापन


सरकार चाहती तो पहली बैठक में ही हल निकल जाता। इसी कारण आठ जनवरी को किसानों और कृषि मंत्री के बीच हुई बैठक में किसानों को दो टूक कह दिया गया कि वह अदालत का रुख कर लें। हरसिमरत श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद सोमवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
विज्ञापन


हरसिमरत ने दावा किया कि वह जून से सरकार से आग्रह करती आ रही हैं कि किसानों से बातचीत कर कृषि कानूनों को लागू करें। सरकार ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। मांगों के लिए प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों को इससे रोका नहीं जा सकता। उन पर कानून थोपे जा रहे हैं। यह कानून किसानों से विचार किए बिना लागू किए गए हैं। हरियाणा में किसानों पर पानी की बौछारें व आंसू गैस के गोले छोड़े गए जिससे किसान भड़क गए।


आंदोलन में मारे गए किसानों की बात पर हुईं भावुक
किसान आंदोलन में मारे गए 70 में से तीन किसानों के परिजनों को मिलकर आईं हरसिमरत कौर उनका जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आंदोलन में जान गंवाने वाले वह अपने हल्के के इन परिवारों से मिलीं तो उनका दुख देखकर संताप हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed