फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CBI took 12.65 lakh drugs with it

सीबीआई अपने साथ ले गई 12.65 लाख नशे की गोलियां

Thu, 26 Aug 2021 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
CBI took 12.65 lakh drugs with it
करीब दो साल पहले सेहत विभाग की ओर से एक दवा कंपनी से बरामद नशे की लाखों गोलियों के मामले में सीबीआई की टीम पिछले दो दिनों से अमृतसर में डेरा डाले हुई थी। हाईकोर्ट के निर्देशों पर सीबीआई की टीम ने जोनल ड्रग अथारिटी के दफ्तर का रिकार्ड और पुराने सिविल सर्जन कार्यालय कैंपस में रखीं ट्रामाडोल गोलियों की गिनती की। जांच के बाद करीब 12.65 लाख गोलियां और इससे जुड़े सभी रिकार्ड को सीबीआई अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

अमृतसर जोनल ड्रग अथॉरिटी कर्ण सचदेवा ने बताया कि सीबीआई की हिदायतों के मुताबिक ट्रामाडोल की गोलियों से जुड़ा रिकार्ड और करीब 12.65 लाख गोलियों वाले 123 डिब्बे उनको सौंप दिए हैं। सीबीआई की टीम ने कई घंटे लगा कर पुराने सिविल सर्जन कार्यालय कैंपस में रखे गोलियों के स्टाक को गिना, जिसमें उन्हें कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि अब सीबीआई अपनी जांच की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंपेगी।
विज्ञापन

अमृतसर के सेहत विभाग ने करीब दो साल पहले दोबुर्जी की एक फैक्टरी से पकड़ी ट्रामाडोल की लाखों गोलियों को खंडहर में तबदील हो चुके पुराने सिविल सर्जन कार्यालय में रखा हुआ था। इसका पता तब चला जब सीबीआई की टीम इस स्टाक की जांच करने पहुंची। पुराना सिविल सर्जन दफ्तर पुराने कर्म सिंह वार्ड से आगे और रेलवे लाइनों के पास है। रेलवे लाइनों के आसपास रोजाना शाम होते ही नशेड़ी धूमते रहते हैं। अगर इन नशेड़ियों को ट्रामाडोल की गोलियों को यहां रखे जाने का पता चल जाता तो सीबीआई को यहां खाली डिब्बे ही मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed