फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   case solve, gurdaspur taxi loot case solve, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में पुलिस ने सुलझाई टैक्सी लूट की गुत्थी

Mon, 16 May 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 16 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
case solve, gurdaspur taxi loot case solve,  gurdaspur, amritsar
अपराध - फोटो : dummy picture
बब्बरी बाईपास पर शनिवार की टैक्सी चालक को घायल उसकी स्विफ्ट कार लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इसे सिर्फ साधारण लूट का मामला बता रही है। पुलिस ने इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। हालांकि पहले मामले को आतंकी घटना से जोड़ा जा रहा था। 
विज्ञापन


अमृतसर में सवारियों छोड़कर लौट रहे पठानकोट के टैक्सी चालक प्रदीप सैनी से शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास के पास टाटा सूमो सवार तीन युवकों ने उसकी स्विफ्ट कार लूट ली थी। आरोपियों ने उसे मार पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


वारदात की की सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कराकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को तड़के करीब तीन बजे पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपियों की टाटा सूमो बरामद की थी। इसके बाद पुलिस को स्विफ्ट कार सीमावर्ती गांव दोस्तपुर के पास मिली थी। कार से रिवायती औजार ( जमीन खुदाई में इस्तेमाल होने वाले) भी बरामद हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह तथा एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल ने बताया पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने सोमवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक गुरदेव सिंह निवासी बुच्चड़ खुर्द नजदीक झब्बाल और शैली कुमार  पिछले कुछ दिनों से गुरदासपुर में ही एक कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे।


डीआईजी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी किसी गैंग से संबंध नहीं रखते हैं, बल्कि यह कोई नौसिखिये मालूम पड़ रहे हैं। तीसरे आरोपी का नाम जसकरण बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed