फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   case registered people both sides charge murder firing Machrala village Dera Baba Nanak

हत्या के आरोप में दोनों पक्षों के 20 लोगों पर मामला दर्ज, डेरा बाबा नानक के गांव मछराला में फायरिंग से दो लोगों की मौत का मामला

Fri, 15 Jan 2021 10:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
case registered people both sides charge murder firing Machrala village Dera Baba Nanak
बटाला। डगांव मछराला के श्मशान घाट के निर्माण कार्य को लेकर हुई फायरिंग दो की मौत के बाद थाना डेरा बाबा नानक में दोनों ही पक्षों पर क्रास मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एसएचओ अनिल पवार ने बताया कि दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पहले पक्ष में मनजीत सिंह, निर्मल सिंह, दलजीत सिंह, बब्बू, मत्ती मसीह, गुरमीत कौर और 2 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से इकबाल सिंह, हरदयाल सिंह, दिलबाग सिंह, जोनी, दीपू, साबी, पलविंदर कौर और 5 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को गांव मछराला में गांव के श्मशानघाट के निर्माण कार्य को लेकर गांव की महिला सरपंच के बेटे मनजीत सिंह और पूर्व सरपंच हरदयाल सिंह के बीच तकरार हो गई थी। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में मनजीत सिंह और हरदयाल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी।रिश्तेदारी में हरदयाल मनजीत सिंह का चाचा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed