{"_id":"630e4f885d7a8d1efe0d19f0","slug":"case-filed-against-150-nihangs-on-the-complaint-of-the-priest-amritsar-news-pkl4608927126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पादरी की शिकायत पर 150 निहंगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पादरी की शिकायत पर 150 निहंगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। जंडियाला थाने की पुलिस ने एक ईसाई नेता की शिकायत पर निहंग नेता बाबा मेजर सिंह और उनके करीब 150 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह एफआईआर आईपीसी की धारा 295, 296, 427, 148 और 149 के तहत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ जंडियाला थाना प्रभारी दविंदर सिंह इस मामले को लेकर मंगलवार की देर रात मौके की सीसीटीवी की फुटेज खंगालते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी निहंगों ने डडुआना गांव में जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए एक ईसाई कार्यक्रम रोककर विरोध जताया था।
गौर हो कि जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव डडुआना में एक ईसाई कार्यक्रम चल रहा था। जिस पर निहंगों के एक समूह ने कार्यक्रम को बाधित कर मुख्य आयोजन स्थल तक पहुंच गए थे। निहंग समूह के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आयोजक पिछले कुछ माह से प्रार्थना सत्र के नाम पर धर्मांतरण कार्यक्रम चला रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के वारिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और पुलिस ने निहंगों को आश्वासन भी दिया कि भविष्य में गांव में ईसाई कार्यक्रम नहीं होंगे।
वहीं स्थानीय पादरी ने जंडियाला थाने में निहंगों के खिलाफ शिकायत देते हुए कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की थी। जंडियाला पुलिस ने मामले में प्राथमिक जांच के बाद निहंग नेता बाबा मेजर सिंह और उनके करीब 150 अन्य समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की नहीं हो सकी। वहीं जब देर रात जंडियाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर कुमार शर्मा के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे किसी जरूरी सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं। वैसे मामले की जानकारी सीनियर अधिकारी ही मीडिया के साथ साझा करेंगे।