{"_id":"66f2e8a2760ed958fa03d84a","slug":"case-against-four-for-breaking-house-locks-and-giving-threats-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-101899-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मकान के ताले तोड़ने, धमकियां देने के आरोप में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मकान के ताले तोड़ने, धमकियां देने के आरोप में चार पर केस
Tue, 24 Sep 2024 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। थाना सिटी की पुलिस ने मकान के ताले तोड़ने और धमकियां देने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी न्यू संत नगर ने बताया कि उसने पांच मरले के रिहायशी मकान का आरोपी जसबीर सिंह के साथ इकरारनामा सौदा किया था, लेकिन आरोपी ने उसे रजिस्ट्री करके नहीं दी।
इस पर उसने अदालत में केस कर दिया। केस का फैसला उसके हक में होने के बाद राजस्व विभाग और थाना सिटी की पुलिस ने उसे मकान पर कब्जा दिला दिया। वह दोपहर करीब तीन बजे मकान में गया तो देखा कि आरोपियों ने उसे ताले तोड़ डाले थे। यही नहीं उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया गया और धमकियां दी गईं। जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी जसबीर सिंह, मनप्रीत कौर, तरणजोत सिंह, अजमीत सिंह निवासी दशमेश नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।