{"_id":"5f9819cd8ebc3e9bb15ef803","slug":"businessman-commits-suicide-father-son-nominated-in-amritsar-amritsar-news-pkl392244753","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने आत्महत्या की, पिता-पुत्र नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने आत्महत्या की, पिता-पुत्र नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी एवेन्यू निवासी धागा कारोबारी सुरेश कुमार बेरी जान पहचान वालों को दिए गए साढ़े चार लाख रुपये वापस न मिलने पर जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर शाम की है। सुरेश कुमार ने मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन ने बताया कि सुरेश बेरी के बेटे शगुन बेरी के बयान पर ग्रीन एवेन्यू निवासी प्रदीप कुमार और उसके बेटे विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दिए गए बयान में शगुन बेरी ने बताया कि उसके पिता सुरेश बेरी धागे का कारोबार करते थे। कुछ साल पहले उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कम दरों पर कर्ज देने का काम शुरू किया था। लगभग चार साल पहले प्रदीप कुमार और उसके बेटे विक्रम को उनके पिता ने 4.50 लाख रुपये का कर्ज दिया था। आरोपियों ने कहा था कि वह कुछ समय बाद उनकी पाई-पाई लौटा देंगे, लेकिन आरोपी रकम नहीं लौटा रहे थे।
कई बार आरोपियों ने उनके पिता से समय रकम लौटाने के लिए मेहलत मांगी थी। कुछ दिन पहले आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया और पिता को जान से मारने की धमकियां देने लगे। इसके बाद उसके पिता सुरेश कुमार सदमे में जाने लगे। सोमवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।