फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Budget will be presented on March 30 in SGPC General Assembly

एसजीपीसी की साधारण सभा में 30 मार्च को पेश होगा बजट

Thu, 04 Mar 2021 09:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Budget will be presented on March 30 in SGPC General Assembly
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आगामी वित्तीय वर्ष का बजट 30 मार्च को साधारण सभा की बैठक में पेश किया जाएगा। यह बैठक एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हाल में होगी। बजट अधिवेशन में एसजीपीसी की ओर से संचालित शिक्षण संस्थानों के बजट सहित सभी गुरुद्वारा साहिबान के बजट के साथ-साथ धर्म प्रचार कमेटी, जरनल बोर्ड फंड, सिख इतिहास रिसर्च बोर्ड का बजट साधारण सभा में रखा जाएगा। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बताया कि आगामी वित्त वर्ष के बजट की कॉपियां एसजीपीसी सदस्यों को नियमानुसार पहले ही भेज दी जाएंगी। बजट को लेकर उनके जो भी एतराज होंगे, वह बजट अधिवेशन से पहले एसजीपीसी मुख्यालय में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि केंद्र सरकार को कुछ दिन पहले पत्र लिखकर प्रकाश पर्व को समर्पित सोने-चांदी के सिक्के जारी करने का आग्रह किया था। इस संदर्भ में केंद्र सरकार का एक खत एसजीपीसी को मिला है। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जारी किये जाने वाले सिक्कों के बारे में एक सब कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी केंद्र सरकार को सिक्कों के बारे में सुझाव देगी। समागम को यादगार बनाने के लिए एसजीपीसी सदस्यों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। एसजीपीसी सदस्य अपने इलाके की संगत को इन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रेरणा देंगे।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने केंद्र सरकार को करतारपुर कॉरिडोर के बारे में जल्द फैसला करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिखों की भावनाओं को चोट न पहुंचाए। एसजीपीसी वैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान जत्था भेजने के लिए काम कर रही है। पाकिस्तान जाने वाले सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट होगा। जो श्रद्धालु पाकिस्तान जाना चाहते हैं, वो अपना टीकाकरण करवा लें। इस अवसर पर महासचिव भगवंत सिंह स्यालका, मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित सहित कार्यकारिणी के सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष कर रहे किसानों के लिए बनाए जाएंगे शेड
बीबी जागीर कौर ने कहा कि किसान संघर्ष में शामिल किसानों के लिए दिल्ली बॉर्डर पर एसजीपीसी तीन शेड तैयार करवा करवा कर देगी। इन शेडों में पंखों का भी प्रबंध किया जाएगा। किसान संघर्ष के दौरान एसजीपीसी की ओर से जारी लंगर व पाखानों की सुविधा जारी रहेगी।

15 मार्च को शुरू होगा नगर कीर्तन, दिल्ली में होगा संपूर्ण
बीबी जागीर कौर ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में स्वच्छ वातावरण के लिए महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। इसके तहत श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश स्थान गुरुद्वारा गुरु के महल अमृतसर से दिल्ली के लिए 15 मार्च को एक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 400वें प्रकाश पर्व का मुख्य कार्यक्रम अमृतसर में होगा। इससे पहले देश भर में धार्मिक समागमों की शृंखला संपूर्ण की जाएगी। ये धार्मिक समागम बांग्लादेश, पटना साहिब, नानकमत्ता साहिब, बाबा बकाला साहिब व अमृतसर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed