{"_id":"69344bed725c6febe3083432","slug":"bsf-shoots-down-three-pakistani-drones-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF को मिली बड़ी सफलता: गिराए तीन पाकिस्तानी ड्रोन, डेढ़ किलो से अधिक हेरोइन की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF को मिली बड़ी सफलता: गिराए तीन पाकिस्तानी ड्रोन, डेढ़ किलो से अधिक हेरोइन की बरामद
Sat, 06 Dec 2025 09:00 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:00 PM IST
सार
बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के तीन ड्रोन गिराए हैं। इस कार्रवाई ने तस्करों को बड़ा झटका दिया है। वहीं, एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने गिराए पाकिस्तान के तीन ड्रोन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
भारत-पाक सीमा पर ड्रोन के जरिये नशा तस्करी की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बीएसएफ ने एक बार फिर इन वारदातों को नाकाम कर दिया। बीती शाम पंजाब बॉर्डर पर तीन पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए और अलग-अलग स्थानों से करीब 1.173 किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
इस कार्रवाई ने तस्करों को बड़ा झटका दिया है। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, तरनतारन के गांव डल के पास तकनीकी निगरानी के जरिए एक ड्रोन पकड़ा गया, जिसके साथ 543 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग की सूचना पर फिरोजपुर के गांव संकत्रा में सर्च ऑपरेशन चलाकर 1.173 किलोग्राम हेरोइन का पैकेट और एक ड्रोन बरामद किया गया।
विज्ञापन
वहीं, अमृतसर के गांव रोड़ेवाला कलां के पास खेतों से भी एक ड्रोन मिला, जिसे बीएसएफ की तकनीकी एंटी-ड्रोन प्रणाली से गिरने की संभावना जताई जा रही है। बीएसएफ ने कहा कि सीमा पर ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी जारी है।
विज्ञापन
