फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF drove away the drone by firing 18 rounds

Amritsar News: बीएसएफ ने 18 राउंड फायर कर ड्रोन को खदेड़ा

Tue, 12 Dec 2023 09:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 12 Dec 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
BSF drove away the drone by firing 18 rounds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। सोमवार देर रात बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर की आदिया पोस्ट पर पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर उसे वापस भेज दिया।



बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी थी, जिसके बाद 58 बटालियन के विभिन्न जवानों ने ड्रोन के ऊपर कुल 18 राउंड फायर किए और एक रोशनी वाला बम भी दागा, जिसके बाद आखिरकार ड्रोन को पाकिस्तान लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। जवानों ने बताया कि यह पाकिस्तानी ड्रोन 400 से 500 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था, इससे पहले भी कई बार भारतीय सीमा में आने वाले ड्रोन को मार गिराया गया है और कई बार वापस भेजा गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ जतिंदर पाल सिंह पुलिस बल और बीएसएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed