फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF caught two smugglers of Pakistani leader Vicky Ali from Indo-Pak border

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से पाकिस्तानी सरगना विक्की अली के दो तस्करों को पकड़ा

Sun, 13 Mar 2022 10:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
BSF caught two smugglers of Pakistani leader Vicky Ali from Indo-Pak border
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि भारत-पाक सीमा से पाकिस्तान में नशे के सरगना विक्की अली के तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए उसके दो तस्करों को तीन किलो हेरोइन, पाकिस्तानी करंसी और मोबाइल के साथ पकड़ा है। पाकिस्तानी तस्करों को पकड़ने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने अगली कार्रवाई के लिए मामला नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बीएसएफ के प्रवक्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि बल के जवानों की एक टुकड़ी शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि अमृतसर के सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रही थी। मध्यरात्रि करीब 2 बजे जवानों ने भारतीय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की आहट सुनी और जवान चौकस हो गए। बल के जवानों ने अत्याधुनिक दूरबीन से पूरे इलाके में नजरें गड़ा दीं। इस दौरान देखा कि पाकिस्तान की ओर से दो लोग भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। जवानों ने तुरंत उन्हें घेरकर पकड़ लिया। बीएसएफ जवानों ने उनके कब्जे से बैग बरामद किया। जिसे जांचने पर तीन किलो हेरोइन, पाकिस्तानी करंसी और मोबाइल बरामद कर बीएसएफ ने मामला एनसीबी को सौंपा दिया है। पाकिस्तानी करंसी कितनी बरामद हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed